हरिद्वार: साथी पर हथौड़ी से हमला कर युवक ने की हत्या, आरोपी अभी फरार

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित रावली महदूद में देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। धर्मेंद्र नामक किरायेदार ने अपने साथी ललित के सिर पर हथौड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सुखवीर सिंह के मकान में ललित के साथ किराए पर रह रहा था। घटना 30 अगस्त की रात करीब ढाई बजे हुई, जब किसी विवाद के चलते धर्मेंद्र ने हमला किया।

यह भी पढें- Uttarakhand News: अमेरिकी टैरिफ वार के बीच हिमालयी स्वदेशी उत्पाद बने ताकत, CM धामी ने चलाई मुहिम

Leave a Comment