अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: हथियारबंद बदमाशों ने होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाया, नकदी-जेवर लूटकर कार भी ले भागे

On: August 26, 2025 10:59 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को हिला दिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में होटल कारोबारी की बेटी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर घर में रखी नकदी, जेवरात और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले गए। बदमाश कारोबारी की कार भी साथ ले भागे, जिसे बाद में हाईवे पर छोड़ दिया गया।

सुबह 10.30 बजे की घटना

घटना मंगलवार 26 अगस्त सुबह करीब 10.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, शिवालिक नगर के टी-क्लस्टर स्थित मकान नंबर 89 में होटल कारोबारी चौधरी गुलवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह सुबह टहलने के लिए पार्क में गए हुए थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीन हथियारबंद युवक अचानक घर में घुसे और युवती को असलहे की नोक पर डरा-धमकाकर कमरे में ले गए।

बदमाशों ने खंगाला पूरा घर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों ने घर का कोना-कोना खंगाला और 2200 रुपए नकद, जेवरात और एक लाइसेंसी रिवाल्वर लूट लिया। इसके बाद वे गुलवीर सिंह की कार लेकर फरार हो गए। कुछ दूरी तक कार ले जाने के बाद उसे हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर छोड़ दिया।

पिता के लौटने पर खुला मामला

जब कारोबारी टहलकर घर लौटे तो बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने की नाकाबंदी, तलाश जारी

सूचना मिलते ही जिले भर में नाकाबंदी कर दी गई, हालांकि बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढें- जम्मू-कश्मीर: डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटने से एनएच बंद, चार लोगों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment