अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार ज़मीन घोटाले के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मयूर दीक्षित बने हरिद्वार के नए डीएम, नीतिका खंडेलवाल को टिहरी की कमान

On: June 3, 2025 3:41 PM
Follow Us:

देहरादून: हरिद्वार नगर निगम से जुड़े बहुचर्चित भूमि घोटाले में एक के बाद एक प्रशासनिक कार्रवाइयों का सिलसिला जारी है। तीन मई को जहां सरकार ने दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी को निलंबित कर कड़ा संदेश दिया, वहीं उसी दिन देर शाम शासन ने कुछ ज़िलों के जिलाधिकारियों का तबादला भी कर दिया।

इस फेरबदल के तहत आईएएस मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अभी तक टिहरी गढ़वाल जिले में डीएम के पद पर कार्यरत थे। मयूर दीक्षित की नियुक्ति निलंबित डीएम कर्मेंद्र सिंह के स्थान पर की गई है, जिन्हें सुबह ही हरिद्वार ज़मीन घोटाले के चलते निलंबित किया गया था।

शासन की ओर से जारी आदेश में मयूर दीक्षित को टिहरी गढ़वाल के डीएम पद के साथ-साथ निदेशक पुनर्वास (टिहरी बांध परियोजना) और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण, टिहरी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर हरिद्वार जिले की पूरी कमान सौंप दी गई है।

मयूर दीक्षित की जगह अब आईएएस नीतिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। नीतिका 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपर सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत थीं। इसके साथ ही वे निदेशक – USAC और प्रबंध निदेशक – हिल्ट्रान की जिम्मेदारियां भी संभाल रही थीं।

अब शासन ने उन्हें इन सभी दायित्वों से मुक्त कर टिहरी गढ़वाल जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा उन्हें निदेशक, पुनर्वास (टिहरी बांध परियोजना) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

सरकार द्वारा उठाए गए इन त्वरित और निर्णायक कदमों को राज्य प्रशासनिक प्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment