अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई: भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी चेतावनी, पीड़ितों को दिलाया जाएगा न्याय, अफसरों को दिए सख्त निर्देश”

On: April 8, 2025 7:30 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून में भूमाफिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आम नागरिकों की संपत्तियों पर जबरन कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने ऐसे मामलों में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करते हुए निर्देश दिए कि हर शिकायत पर सख्त और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

जनसुनवाई में जमीन कब्जे से जुड़े कई मामलों पर तत्काल कार्रवाई

सोमवार को हुई जनसुनवाई में नत्थनपुर की रहने वाली पुष्पा देवी ने अपनी पैतृक संपत्ति पर कब्जे और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट तलब की। साथ ही तहसीलदार और नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि महिला को शीघ्र अतिक्रमणमुक्त संपत्ति दिलाई जाए।

इसी प्रकार डोईवाला के निवासी सतपाल सिंह ने भी भूमाफिया द्वारा उनकी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मामला एसीजीएम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन भूमाफिया कानूनी प्रक्रिया को लंबा खींचकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस केस में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को हस्तक्षेप कर शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।

174 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर हुआ समाधान

इस जनसुनवाई में कुल 174 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। सुनवाई करीब 4 घंटे तक चली और इस दौरान डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका और उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी भी मौजूद रहे।

सरकार लड़ेगी गरीब महिला का केस

झाझरा क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की कि उनके पति की चार दुकानें चकशाह नगर में हैं, जिन पर किराएदारों ने कब्जा जमा रखा है और वे किराया भी नहीं दे रहे। महिला को धमकाया भी जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त कर न्यायालय में केस दायर कराने के निर्देश दिए।

बेटी की पढ़ाई का सपना होगा साकार

नेमी रोड की एक गरीब महिला ने अपनी बेटी की एमसीए की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। डीएम ने इस मामले को सहानुभूति से समझते हुए ‘नंदा सुनंदा योजना’ के तहत छात्रा की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू करवाई।

अन्य प्रमुख मामलों में भी दिए गए निर्देश

83 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बहू से 10,000 रुपये मासिक भरण-पोषण भत्ता दिलाने की मांग पर उपजिलाधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश।

डालनवाला की चंदर रोड पर दीवार के पुनर्निर्माण को लेकर एमडीडीए को एक माह में समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

ग्राम पंचायत बुरायला में सड़क निर्माण की मांग पर लोनिवि को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश।

पट्टियों वाला की एक बुजुर्ग महिला द्वारा दामाद पर मारपीट का आरोप लगाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सीनियर सिटीजन सेल के माध्यम से तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश।

बंजारावाला निवासी वीडी नैथानी द्वारा पिछले 10 वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर की गई शिकायत पर जल संस्थान को तत्काल समाधान करने को कहा गया।

यह भी पढें- तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों का होगा स्थानांतरण: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment