अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haldwani:गोबर के ढेर में मिला नवजात का शव, गांव में मचा हड़कंप; विधवा महिला गिरफ्तार, 10 साल पहले हो चुकी है पति की मौत

On: May 22, 2025 6:07 PM
Follow Us:

हल्द्वानी के समीप नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गांव की गोशाला के पास गोबर के ढेर से एक नवजात शिशु का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में एक विधवा महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भ्रूण हत्या, अवैध गर्भपात और शव छिपाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, ग्राम पहरी से सूचना मिली थी कि गोशाला के निकट गोबर के ढेर में नवजात शिशु को दफनाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय महिला मंगल दल के सहयोग से गोबर के ढेर की जांच की गई, जहां से नवजात का शव बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक विधवा महिला का पेट बीते कुछ समय से असामान्य रूप से फूला हुआ था, लेकिन हाल ही में वह सामान्य हो गया। इससे ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। संदेह के घेरे में आई महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पहले से तीन बच्चों की मां है और उसके पति की मृत्यु लगभग दस वर्ष पहले करंट लगने से हो चुकी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला ने अवैध तरीके से गर्भपात कराकर नवजात को गोबर के ढेर में छिपा दिया। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अपराध में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं, साथ ही नवजात के पिता की पहचान को लेकर भी पूछताछ जारी है।

फिलहाल महिला के खिलाफ गर्भपात कराने, भ्रूण हत्या, शव को नष्ट करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढें- “उत्तराखंड में सैलून और पार्लर व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा, सरकार देगी मुफ्त ट्रेनिंग – सीएम धामी की बड़ी पहल”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment