अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर, गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं बचा

On: March 24, 2025 4:38 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के रामपुर रोड हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि महिला चार माह की गर्भवती थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दंपति सड़क पर तड़प उठे

वनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी 20 वर्षीय काशिफा अपने पति यूसुफ अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर बिलासपुर स्थित अपने रिश्तेदारों के घर जा रही थी। रामपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल में इलाज के दौरान नवविवाहिता ने तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान काशिफा ने दम तोड़ दिया। चार महीने की गर्भवती होने के कारण यह हादसा और भी दर्दनाक हो गया। वहीं, उसके पति यूसुफ अंसारी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

शादी के चार महीने बाद ही उजड़ गया परिवार

परिजनों के अनुसार, काशिफा की शादी महज चार महीने पहले, 4 नवंबर 2024 को हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोग बदहवास हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही।

कार सवार भी घायल, पुलिस को नहीं मिली शिकायत

हादसे में टक्कर मारने वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने कहा कि यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है, तो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- Breaking News-Dehradun Accident: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार पोल और बड़े वाहन के बीच फंसी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment