अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी सड़क हादसा: रामपुर हाईवे पर आमने-सामने टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल

On: August 26, 2025 7:11 AM
Follow Us:

हल्द्वानी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामपुर हाईवे पर टांडा जंगल के पास तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा निवासी एक परिवार के सदस्य सोमवार को अपनी बहन से मिलने रुद्रपुर गए थे। देर रात जब वे वापस घर लौट रहे थे, तभी उनकी ऑल्टो कार सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में कार सवार हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी की मौत हो गई। वहीं जाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक और घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 के रहने वाले हैं। दुर्घटना की खबर जैसे ही परिजनों को रात करीब 2 बजे मिली, घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

यह सड़क हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की दर्दनाक तस्वीर सामने लाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टांडा जंगल का यह इलाका हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील है और यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

यह भी पढें- Weather Update: उत्तराखंड में भारी वर्षा की संभावना, देहरादून समेत कई जिलों में अलर्ट; जल्द मिलेगी बारिश से राहत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment