अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी के लालकुआं में दर्दनाक हादसा: सेंचुरी पेपर मिल कर्मचारी को 14 टायर ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: April 25, 2025 7:04 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार के पास वीआईपी गेट के समीप एक तेज रफ्तार 14 टायर ट्रक ने बाइक सवार मिल कर्मचारी को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।

मृतक की पहचान दीपक सिरोही के रूप में हुई, जो सेंचुरी पेपर मिल में बतौर नियमित कर्मचारी कार्यरत था और मिल परिसर के अंदर न्यू कॉलोनी में अपने परिवार संग रहता था। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब दीपक बाजार से लौटकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री से माल उतारकर बाहर निकल रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।

स्थानीय लोग हुए नाराज़, उठे सवाल
हादसे की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस और 108 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस और एम्बुलेंस करीब आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे, जिससे घायल को समय पर मदद नहीं मिल सकी। इस लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई।

छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दीपक सिरोही हाल ही में शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसके आकस्मिक निधन ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- PM सूर्यघर योजना: उत्तराखंड में सोलर रूफटॉप सब्सिडी पर ब्रेक, देहरादून समेत चार जिलों को बड़ा झटका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment