अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Gujarat Plane Crash: अहमदाबाद में उड़ान से पहले एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे onboard; रिहायशी क्षेत्र में मचा हड़कंप

On: June 12, 2025 9:45 AM
Follow Us:

अहमदाबाद से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के मेघानी नगर इलाके में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान रिहायशी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था। हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई किलोमीटर दूर तक घना धुआं उठता देखा गया।

“अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा हो गया, जब एयर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान उड़ान भरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

बताया जा रहा है कि यह विमान एयर इंडिया का था, जो अडानी एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में करीब 242 यात्री सवार थे। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मौके पर जुटी हैं। हादसे की विस्तृत जानकारी फिलहाल प्रतीक्षारत है और लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं।

इस भीषण विमान हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। अब तक जान-माल के नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और प्रशासन लगातार लोगों से संयम बनाए रखने की अपील कर रहा है।

डीजीसीए का बयान जारी
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में दो पायलट, 10 केबिन क्रू सदस्य और कुल 242 यात्री सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर संभाल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे’ सिग्नल भेजा, लेकिन जब एटीसी ने जवाब देने की कोशिश की तो विमान से कोई संपर्क नहीं हो सका। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान एयरपोर्ट परिसर से बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में घने धुएं का गुबार फैल गया। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें मौके पर रवाना की गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में यात्रा कर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ACB arrests Satyendar Jain in Delhi Jal Board Scam case

Delhi Jal Board Scam: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व IAS अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

​इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश

BJP New State Incharges 2026 press release details

​चुनावी राज्यों में BJP का बड़ा दांव: UP के प्रभारी बने विनोद तावड़े, पंजाब में सतीश पूनिया और गुजरात में तरुण चुघ को कमान

​Dehradun School Holiday: भारी बारिश की चेतावनी के बाद 18 अगस्त को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Bhind School Food Poisoning: 5 children fall sick after allegedly eating spoiled laddoos at Bhind government school

Bhind School Food Poisoning: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को दिए खराब लड्डू, 5 मासूम बीमार, पिता ने शिकायत की तो पुलिस पर मारपीट का आरोप!

Tarapith hotel fire incident and rescue operation by fire brigade in Birbhum West Bengal

पश्चिम बंगाल: तारापीठ मंदिर के पास होटल में दर्दनाक अग्निकांड, 7 तीर्थयात्रियों की मौत

Leave a Comment