अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: भारी बारिश के चलते 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, गुरुवार को बंद रहेंगे स्कूल

On: July 9, 2025 4:47 PM
Follow Us:

देहरादून: भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिले में गुरुवार, 10 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियातन कदम उठाया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में भारी वर्षा के साथ गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के पालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई है।

डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेना जिला प्रशासन का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। समय रहते सावधानी बरतना ही सही उपाय है ताकि बच्चों और उनके परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन मौसम विभाग के प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठा रहा है, ताकि जिले में शैक्षिक संस्थानों से जुड़े सभी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढें- Dehradun: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची हत्या की साजिश, शराब में ज़हर मिलाकर पति को उतारा मौत के घाट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में कुदरत का कहर: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में ब्लैकआउट, घरों में रहने की सलाह

फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात: फोन पर विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

गुरुग्राम में पहिये थमे: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 500 ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर, 100 से अधिक सिटी बसों का चक्का जाम

Leave a Comment