अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Gold Rate:अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, दिल्ली में 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा रेट

On: April 12, 2025 8:11 AM
Follow Us:

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव (US-China Trade Tension) ने वैश्विक बाजारों में भारी हलचल मचा दी है, जिसका सीधा असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग में जोरदार इजाफा हुआ है, जिससे इसकी कीमतें अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिखर को छुआ। हाजिर सोना 3,237.39 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचा, हालांकि बाद में इसमें मामूली गिरावट आई और यह 3,222.04 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं एशियाई बाजारों में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 3,249.16 डॉलर प्रति औंस के साथ ऑल टाइम हाई पर रहा।

घरेलू बाजार में सोने की कीमत 6,250 रुपये उछली

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भारी उछाल देखने को मिला। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का रेट 6,250 रुपये की तेजी के साथ 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले बुधवार को इसका रेट 90,200 रुपये था। 4 दिनों की गिरावट के बाद यह सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है।

एमसीएक्स पर भी गोल्ड फ्यूचर रिकॉर्ड स्तर पर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा के लिए सोने की कीमत 1,703 रुपये की छलांग के साथ 93,736 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है, जो दर्शाता है कि निवेशकों का झुकाव फिलहाल सोने की ओर ज्यादा है।

चांदी भी नहीं रही पीछे, 2,300 रुपये की तेजी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को चांदी 2,300 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को महावीर जयंती के चलते बाजार बंद रहा, लेकिन शुक्रवार को डिमांड ने कीमतों को ऊपर धकेल दिया।

ट्रंप बनाम जिनपिंग: टैरिफ वॉर तेज

इस पूरे उथल-पुथल की जड़ अमेरिका-चीन के बीच चल रहा टैरिफ वॉर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक चीन पर 145 टैरिफ लगा दिए हैं। इसके जवाब में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी 125 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की है, जो आज, यानी 12 अप्रैल से प्रभाव में आ गई है। इससे वैश्विक मंदी की आशंका और गहरा गई है, और निवेशक अब सुरक्षित विकल्प के रूप में गोल्ड को प्राथमिकता दे रहे हैं।

यह भी पढें- बारिश के बाद मौसम बना मनमोहक, Mussoorie में उमड़ी सैलानियों की भीड़, अगले वीकेंड के लिए 80% होटल पहले ही बुक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

Leave a Comment