अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर गोलियां बरसाईं, बाइक सवार हमलावरों ने किए 25-30 राउंड फायर

On: August 17, 2025 6:26 AM
Follow Us:

गुरुग्राम से यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार बदमाशों ने करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के समय घर में एल्विश की मां सुषमा यादव और एक केयरटेकर मौजूद थे। हालांकि, इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह वारदात 17 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में हुई। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने दी जानकारी

एनडीटीवी से बातचीत में एल्विश यादव के पिता ने बताया कि वारदात के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, वे काम से बाहर गए हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन बाइक सवार बदमाश आए और घर पर लगातार गोलियां बरसाने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद परिवार बेहद डरा हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के घर की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। इनमें घर की दीवारों और गेट पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। फिलहाल, फायरिंग की जिम्मेदारी किसी गैंग या व्यक्ति ने नहीं ली है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

इससे पहले दोस्त के घर पर भी हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एल्विश के करीबी और गायक राहुल फाजिलपुरिया के घर पर भी इसी तरह की फायरिंग की घटना हुई थी। उनका नाम भी एल्विश के साथ स्नेक वेनम केस में सामने आ चुका है।

विवादों से जुड़ा रहा है नाम

एल्विश यादव अपने व्लॉग्स और रोस्ट वीडियोज की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन कई बार वे विवादों में भी घिरे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद उनका नाम रेव पार्टी और स्नेक वेनम केस में सामने आया था। इसके अलावा, अभिनेत्री चुम दरांग पर नस्लीय टिप्पणी करने को लेकर भी वे विवादों में रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस-वैन टक्कर के बाद का मंजर, जहाँ क्षतिग्रस्त ईको वैन और पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।"

यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘मौत’ का ओवरटेक: बस ने ईको वैन को उड़ाया; दंपती समेत 6 की मौत, 7 जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग

"भाजपा नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करने का प्रतीकात्मक दृश्य।"

BJP राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी: नितिन नवीन और राहुल सिन्हा समेत 9 दिग्गजों पर दांव, देखें पूरी सूची

कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी लड़ाकू विमान और सऊदी अरब की रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

“मिडिल ईस्ट में कोहराम: कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, सऊदी की बड़ी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन का हमला नाकाम”

ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर अमेरिका और इजरायल का हमला, सैटेलाइट इमेज में दिखते डूबे हुए जहाज

महायुद्ध की आहट: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ‘कोनार्क नेवल बेस’ को किया तबाह, 3 युद्धपोत डूबे, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें

गोड्डा के महागामा में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में लूट का प्रयास और घायल सुरक्षा गार्ड

​”गोड्डा के महागामा में Bank of India लूटने की कोशिश, जांबाज गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली; इलाके में भारी दहशत”

Nagpur SBL Energy factory explosion site with debris and emergency services

नागपुर में भीषण औद्योगिक हादसा: SBL एनर्जी लिमिटेड की विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका, 15 मजदूरों की मौत से मचा कोहराम

Leave a Comment