अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कांच के बजरंग सेतु से गंगा में गिरा दिल्ली का युवक, SDRF की तलाश जारी

On: October 17, 2025 5:04 AM
Follow Us:

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निर्माणाधीन बजरंग सेतु (कांच का पुल) से एक युवक गंगा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया था। हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ जब युवक अधूरे पुल के शीशे वाले हिस्से पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से नीचे गंगा में जा गिरा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और SDRF टीम को सूचना दी। राहत-बचाव दल ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि जिस हिस्से पर युवक गया था, वहां कांच का काम अधूरा था और उस क्षेत्र में जाने पर पहले से रोक लगी थी।

स्थानीय लोगों और निर्माण में लगे मजदूरों के अनुसार, लंबे समय से पर्यटक चेतावनियों को नजरअंदाज कर पुल पर चढ़ रहे हैं। कई बार उन्हें रोका गया, लेकिन अधिकांश पर्यटक बहस करने लगते थे या खुद को वीआईपी बताकर दबाव बनाने की कोशिश करते थे। दशहरे के दिन तो भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए टीन शेड तक तोड़ दिए थे।

निर्माण एजेंसी के मुताबिक, पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है, लेकिन लगातार बढ़ती भीड़ के कारण निर्माण प्रभावित हो रहा है। एजेंसी ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटकों के लिए निर्धारित समय और सख्त प्रवेश नियम तय किए जाएं, ताकि पुल का निर्माण सुरक्षित रूप से पूरा हो सके और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल SDRF की टीम युवक की तलाश में जुटी है और प्रशासन ने निर्माणाधीन क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें – देहरादून: सहसपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाई घायल*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment