अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पहलगाम हमले पर बोले सीएम धामी: आतंकवाद के खिलाफ ‘सख्त रुख’, सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान को दिया करारा संदेश

On: April 24, 2025 3:15 PM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और साहसिक कदम उठाकर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुई कायरतापूर्ण आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में आतंक के खिलाफ जो ऐतिहासिक और कठोर निर्णय लिए गए, उन पर अब तेजी से अमल शुरू हो चुका है।

इसी क्रम में भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा और ठोस कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह केवल एक कूटनीतिक संदेश नहीं, बल्कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट चेतावनी है कि अब भारत ‘खून और पानी’ को एक साथ बहने नहीं देगा। आतंकवाद को संरक्षण देने और उसे बढ़ावा देने की कीमत अब पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी।

केंद्र सरकार के इन निर्णयों ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के साथ-साथ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुष्टि की है। अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने जैसे अन्य सख्त फैसलों से भी यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब आतंक के हर हमले का मुँहतोड़ जवाब देने को पूरी तरह तैयार है।

इन ठोस और निर्णायक कदमों ने यह साफ कर दिया है कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री की अगुवाई में लिए गए इन फैसलों से दुश्मनों को सख्त संदेश मिल चुका है कि अब भारत न सिर्फ़ जवाब देगा, बल्कि हिसाब भी बराबर करेगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड में धोखाधड़ी के आरोपी एलयूसीसी चेयरमैन दिनेश वारंट बी पर गिरफ्तार, बाराबंकी से देहरादून पहुंची पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment