अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मचाई तबाही: 4 की मौत, 2 घायल, आरोपी गिरफ्तार

On: March 13, 2025 10:57 AM
Follow Us:

देहरादून, 12 मार्च 2025 – थाना राजपुर क्षेत्र में उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास एक तेज़ रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क पर जा रहे चार पैदल यात्रियों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और एसएसपी देहरादून ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक मंशाराम के चाचा संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज और हाई-टेक जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और एएनपीआर कैमरों की मदद से संदिग्ध मर्सिडीज कार की पहचान की। जांच में सामने आया कि सिल्वर ग्रे रंग की मर्सिडीज (नंबर CH-01-CN-0665) हादसे में शामिल थी। यह कार पहले चंडीगढ़ की हरबीर ऑटोमोबाइल्स के नाम रजिस्टर्ड थी, जिसे बाद में कई हाथों से होते हुए जुलाई 2024 में लखनऊ निवासी जतिन प्रसाद वर्मा ने खरीदा था, जो देहरादून में जाखन में रहता है।

साजिशन छुपाई गई थी कार, सहस्त्रधारा से बरामद

पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान वाहन को सहस्त्रधारा स्थित एक खाली प्लॉट के पास खड़ा पाया। जांच में पता चला कि मोहित मलिक नाम के व्यक्ति ने यह जानकारी दी कि उसके परिचित वंश कत्याल ने यह गाड़ी वहां पार्क की थी।

आरोपी वंश कत्याल गिरफ्तार, हादसे की बताई वजह

वंश कत्याल (22) मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अपने जीजा जतिन प्रसाद वर्मा की मर्सिडीज कार लेकर अपने भांजे के साथ राजपुर की ओर घूमने गया था। लौटते समय जाखन के पास अचानक दो स्कूटी कार के सामने आ गईं, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक स्कूटी से टकराई और फिर सड़क किनारे चार पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया।

आरोपी के भागने की कोशिश नाकाम

हादसे के बाद आरोपी ने कार को सहस्त्रधारा में छोड़ दिया और अपने परिचित मोहित से स्कूटी लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने लगातार छानबीन करते हुए उसे आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण:

नाम: वंश कत्याल
पिता का नाम: नरेश कत्याल
निवास: बुद्ध बाजार, दुर्गा मंदिर वाली गली, मुरादाबाद
उम्र: 22 वर्ष

कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी पर धारा 105, 125, 281, 324(4) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस हादसे ने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड में होली के मद्देनज़र वन्यजीव सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए अलर्ट, फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment