Doon Prime News
Election dehradun uttarakhand

उत्तराखण्ड के लोगो की परेशानी होगी खत्‍म, इस दिन से सुचारू हो जाएंगी चुनाव में लगी परिवहन निगम की 300 बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 300 बसों के अधिग्रहण के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी कल यानी सोमवार से दूर हो सकती है। करीब 200 बसें शनिवार शाम तक चुनाव डयूटी से लौट आई हैं जबकि बाकी रविवार रात तक लौट आएंगी। गत 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक के लिए इन बसों को अधिग्रहित किया गया था।

संसदीय चुनाव में प्रदेशभर में उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 300 बसों के अधिग्रहण के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी कल यानी सोमवार से दूर हो सकती है।

परिवहन निगम प्रबंधन का दावा है कि रविवार रात तक सभी बसें वापस आ जाएंगी और सोमवार से उन सभी मार्गों पर बसों का संचालन फिर से सुचारू हो जाएगा, जहां अधिग्रहण के चलते बस सेवाएं रोकी गई थी। बताया जा रहा कि करीब 200 बसें शनिवार शाम तक चुनाव डयूटी से लौट आई हैं, जबकि बाकी रविवार रात तक लौट आएंगी।

चुनाव ड्यूटी में परिवहन निगम बसों को अधिग्रहित किया गया था

आम चुनाव में अर्ध सैनिक व सशस्त्र बलों की डयूटी के लिए परिवहन निगम बसों को अधिग्रहित किया गया था। इसके साथ ही कुछ पर्वतीय मार्गों पर पोलिंग पार्टी डयूटी में भी निगम की बसें लगाई गई थी। जिसके चलते कुछ मार्गों पर बसों की सेवाएं बंद कर दी गई थी। गत 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक के लिए इन बसों को अधिग्रहित किया गया था। बसों के चुनाव ड्यूटी में लगाने से संचालन पर असर पड़ा था।

पर्वतीय मार्गों पर बसों के बाद यात्रियों के लिए मैक्सी कैब एकमात्र सहारा हैं लेकिन चुनाव में बड़ी संख्या में मैक्सी-कैब का भी अधिग्रहण हुआ था। ऐसे में पिछले सप्ताह सभी पर्वतीय मार्गों पर परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई रही। अब यह स्थिति सुधरती नजर आ रही है। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि बसें वापस आनी शुरू हो गई हैं। सोमवार से सभी सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।

इन 14 रूटों पर रोकी गई थी सेवाएं

देहरादून-कथियान, देहरादून-लैंसडौन, देहरादून-भोरगांव, देहरादून-पौड़ी, देहरादून-कैराड़, देहरादून-देवलकोट, हापला-पोखरी, देहरादून-जखोली, आराकोट-जोठाड़ी, हनोल-त्यूणी, देहरादून-तिलवाड़ा, देहरादून-सहिया, देहरादून-कालसी व देहरादून-मसूरी।

दिल्ली मार्ग पर संचालन हुआ सुचारू

दिल्ली मार्ग की ज्यादातर बसें वापस आने से शनिवार की रात से यह मार्ग सुचारू हो गया। दिल्ली के अलावा लंबी दूरी के उन सभी मार्गों पर बस सेवाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी, जहां पर बसों की कमी के कारण फेरे कम किए गए थे।

Related posts

बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंची मंगलौर, कहा- मोदी की गारंटी की जमीनी हकीकत नहीं दिख रही

doonprimenews

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते की दर बढ़ाकर कि 31फीसदी

doonprimenews

Dehradun :कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने ही भीड़ ने की युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, जाने क्या है पूरा मामला

doonprimenews

Leave a Comment