अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून चकराता रोड स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, आठ युवतियों को रेस्क्यू किया गया

On: June 30, 2025 11:48 AM
Follow Us:

देहरादून। चकराता रोड स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में संचालित हो रहे देह व्यापार के रैकेट का दून पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ANTF) और कोतवाली कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने Nature True Spa & Saloon पर आकस्मिक छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। मौके से स्पा सेंटर के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वहां कार्यरत आठ युवतियों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

गोपनीय सूचना के बाद कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि चकराता रोड पर स्थित यह स्पा सेंटर मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इस पर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 30 जून की रात ANTF प्रभारी और कोतवाली कैंट पुलिस की टीम ने औचक छापा मारा।

Just Dial के जरिए होते थे ग्राहक संपर्क में

पूछताछ में स्पा संचालक अनुज सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से इस स्पा सेंटर का संचालन कर रहा था। वह Just Dial व मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था और “स्पेशल सर्विस” के नाम पर युवतियों से अनैतिक कार्य कराता था। ग्राहकों से अतिरिक्त राशि लेकर इन सेवाओं की डीलिंग की जाती थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

अनुज सिंह पुत्र मामराज सिंह – निवासी भांकला, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश); हाल निवासी – अलकनंदा एन्क्लेव, GMS रोड, देहरादून। (स्पा सेंटर मालिक)

सागर चौधरी पुत्र मांगे राम – निवासी ग्राम छिदबना, थाना रामपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। (संचालक)

अभय नयन पुत्र नरेश कुमार – निवासी मुरलीवाला, तहसील धामपुर, थाना अफजलगढ़, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। (ग्राहक)

विपिन धनकड़ पुत्र ओमकार सिंह – निवासी मुरलीवाला, तहसील धामपुर, थाना अफजलगढ़, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। (ग्राहक)

इन सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं 3/4/5/6/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रेस्क्यू की गई पीड़िताएं

पुलिस ने मौके से आठ युवतियों को छुड़ाया है जिन्हें पीड़िता मानते हुए उनके परिवारों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अब स्पा सेंटर की आर्थिक लेन-देन, नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों की गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment