Dussehra 2025: राज्यपाल और CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी की बधाई, जीवन में सकारात्मकता अपनाने की दी प्रेरणा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई दी।

राज्यपाल ने संदेश में कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से जीवन में नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता और सद्गुण अपनाने की प्रेरणा लेने को कहा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पर्व हमें अहंकार छोड़कर सच्चाई के मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment