अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: शिमला बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल,चालक फरार

On: June 23, 2025 12:07 PM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी दून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शिमला बाईपास पर हरभजवाला क्षेत्र का है, जहां सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।

हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आईएसबीटी चौकी भिजवा दिया है और आरोपी चालक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ई-रिक्शा में सवार थे चार लोग, लौट रहे थे घर

पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त ई-रिक्शा चालक कमल के साथ सवार कालू, दिलशाद और राजू नामक युवक मेंहूवाला से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हरभजवाला पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनके वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन का इलाज जारी है। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों का हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन बड़ी संख्या में आईएसबीटी चौकी पहुंच गए। उन्होंने फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा गया है।

पुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी

आईएसबीटी चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है और कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment