अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: मेट्रोमोनियल साइट पर बायोडाटा भेजना पड़ा भारी, अश्लील वीडियो बनाकर महिला ने शुरू की ब्लैकमेलिंग

On: August 4, 2025 7:15 AM
Follow Us:

देहरादून में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर ठगी और अश्लील हरकतों के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां एक वरिष्ठ नागरिक को वैवाहिक साइट पर बायोडाटा भेजना भारी पड़ गया, वहीं दूसरी तरफ एक केंद्रीय संस्थान के शिक्षक पर छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने का गंभीर आरोप लगा है।

बेटे के लिए रिश्ता ढूंढ रहे बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर फंसाया
भंडारीबाग निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बेटे के लिए जीवनसाथी की तलाश में मेट्रोमोनियल साइट का सहारा ले रहे थे। उन्होंने साइट पर अपने बेटे का बायोडाटा और तस्वीर साझा की थी। कुछ ही समय बाद एक महिला ने उनसे संपर्क कर बातचीत शुरू की।
28 जुलाई की शाम को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही सामने स्क्रीन पर महिला नग्न अवस्था में नजर आई। बुजुर्ग ने तुरंत कॉल काट दिया, लेकिन महिला ने दोबारा वीडियो कॉल की और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के ज़रिए अश्लील वीडियो तैयार कर ली।

ब्लैकमेलिंग कर मांगी रकम
इसके बाद उस महिला ने बुजुर्ग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की मांग की। इस घटनाक्रम से मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच के बाद मामला शहर कोतवाली स्थानांतरित कर दिया गया है।

छात्राओं की फोटो एडिट कर अश्लील बनाने के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा
एक अन्य मामले में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत शिक्षक पर छात्राओं की तस्वीरें एडिट कर अश्लील बनाने और पीछा करने का आरोप लगा है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्राओं ने शिकायत में बताया कि आरोपी शिक्षक न सिर्फ उनका पीछा करता है, बल्कि बार-बार फोन और मैसेज भी करता है। इतना ही नहीं, उसने छात्राओं की तस्वीरों को एडिट कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में तैयार किया और उनके प्रसारण की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों की पहचान और कार्रवाई की दिशा में जुट गई है।

यह भी पढें- हरिद्वार में निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment