अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: फर्जी एसपी बनकर बुजुर्ग दंपती को रखा डिजिटल अरेस्ट में, 44 लाख की ठगी

On: April 27, 2025 8:03 AM
Follow Us:

देहरादून। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नई तकनीक से लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। अजबपुर निवासी बुजुर्ग दंपती को खुद को मुंबई पुलिस का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 44 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दंपती को दो दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर ठग ने डर का माहौल बनाते हुए उनसे करोड़ों रुपये हड़प लिए। मामले की शिकायत के बाद साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले रहते हैं। 20 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को मुंबई पुलिस में कार्यरत एसपी बताते हुए सुनील को जानकारी दी कि उनके नाम से नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने एक बैंक खाता खुलवाया है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर मामले में शामिल है।कॉल करने वाले ने कहा कि नरेश गोयल के आदमी उनकी निगरानी कर रहे हैं और मुंबई पुलिस के सादी वर्दी में जवान उनके घर के आसपास तैनात हैं। साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि वे घर से बाहर जाएं तो मोबाइल ऑन रखें ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस होती रहे। इससे सुनील कुमार और उनकी पत्नी भयभीत हो गए।डर का फायदा उठाते हुए, 21 अप्रैल को आरोपी ने ‘जमानत प्रक्रिया’ के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे, जिसे सुनील ने बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। 22 अप्रैल को आरोपी ने पुनः 4 लाख रुपये की मांग की, जो उन्होंने भेज दिए। 23 अप्रैल को ठग ने तीसरी बार 30 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा, जिसे पीड़ित ने भरोसे में आकर भेज दिया।जब आरोपी लगातार और अधिक पैसे मांगने लगा तो सुनील कुमार को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि साइबर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या धमकी भरे संदेशों पर विश्वास न करें और ऐसी किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

यह भी पढें-“उत्तराखंड: पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध नजर आते ही करें गिरफ्तारी”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment