अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसी दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया, डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू

On: September 14, 2025 3:38 AM
Follow Us:

देहरादून पुलिस ने आईएसबीटी क्षेत्र के चंद्रबनी से दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर पिछले छह महीनों से यहां रह रही थीं। पूछताछ में महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे पहले दिल्ली में भी रह चुकी थीं। उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र व परिवार रजिस्टर बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर उन्हें डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यासमीन (निवासी होल्डिंग शहीद मिया कॉलोनी, ग्राम तेर रतन, सिलहट) और राशिदा बेगम (निवासी ग्राम रामों, जिला चटग्राम, बांग्लादेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अब तक देहरादून में कुल सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध प्रवासियों, छदम वेषधारी ठगों और लोगों को भय व लोभ दिखाकर ठगी करने वालों की सक्रियता रोकी जा सके।

विशेष अभियान के दौरान पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एलआईयू और एसओजी टीम ने पूजा विहार, चंद्रबनी से ये दोनों महिलाएं गिरफ्तार कीं। गहन पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि अवैध तरीके से बंगाल सीमा से भारत में प्रवेश किया था। पुलिस ने उनके पास से पहचान पत्र व परिवार रजिस्टर बरामद किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द ही डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे पहले भी इसी ऑपरेशन के तहत पांच अन्य बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह भी पढें- मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का उत्तराखंड में भव्य स्वागत, भारत-मॉरीशस सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment