अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धामी सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपी संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी, आदेश जारी

On: August 13, 2025 3:55 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 19 अगस्त से 22 अगस्त तक मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार सौंप दिया है। यह पद पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के 16 मार्च को इस्तीफे के बाद से खाली था। प्रेमचंद अग्रवाल के पास शहरी विकास, वित्त और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी थी, जो उनके इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री के पास चली गई थी।

संसदीय कार्य मंत्री का पद विधानसभा सत्र के दौरान बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसके अंतर्गत विपक्ष और सदन के सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देना शामिल है। आमतौर पर मुख्यमंत्री यह जिम्मेदारी स्वयं कम ही निभाते हैं, इसलिए लंबे समय से उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार जल्द इस पद पर नियुक्ति करेगी। बुधवार, 13 अगस्त की शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी कर सुबोध उनियाल को इस पद पर अधिकृत कर दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने आदेश में कहा कि आगामी द्वितीय सत्र के दौरान सुबोध उनियाल मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के सभी विधायी और संसदीय प्रश्नों का उत्तर देंगे तथा आवश्यक कार्यों का संचालन करेंगे। 19 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र की घोषणा पहले ही 11 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में हो चुकी थी, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति लंबित थी, जिस पर अब विराम लग गया है।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस बार सत्र में अब तक 545 प्रश्न सदस्यों द्वारा भेजे जा चुके हैं। वहीं हाल ही में उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा भी सत्र का बड़ा मुद्दा होगी। माना जा रहा है कि इस बार का मानसून सत्र सरकार के लिए कई गंभीर प्रश्न खड़ा करेगा, जिनमें आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और पुनर्स्थापना प्रमुख विषय रहेंगे।

यह भी पढें- उत्तराखंड: ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग और देहरादून में SCADA प्रोजेक्ट के लिए 547.83 करोड़ की स्वीकृति

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

Leave a Comment