अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Devprayag: नृसिंहगाचल पर्वत से टूटा पहाड़ी हिस्सा, मकानों पर गिरे विशाल बोल्डर, एक व्यक्ति घायल, कई वाहन दबे

On: July 14, 2025 8:04 AM
Follow Us:

देवप्रयाग के बहा बाजार क्षेत्र में स्थित नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा अचानक दरक गया, जिससे भीषण भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। पहाड़ से टूटकर नीचे गिरे भारी-भरकम बोल्डरों ने इलाके में भारी तबाही मचाई, जिससे कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया।

गनीमत रही कि हादसे के समय अधिकांश लोग घरों से बाहर थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। बोल्डर गिरने से विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के घर पूरी तरह ढह गए। दुर्भाग्य से, पनीलाल उस वक्त अपने मकान में मौजूद थे और मलबे में दबकर घायल हो गए। उन्हें पुलिस व प्रशासनिक टीम की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन भी चट्टानों की चपेट में आकर नष्ट हो गए। इसके अलावा, कई विद्युत पोल गिरने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

2010 की भयावह घटना फिर आई याद

स्थानीय लोगों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्ष 2010 में भी इसी स्थान पर बड़ा भूस्खलन हुआ था। अब दोबारा ऐसी घटना से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने क्षेत्र में भू-संरचनात्मक असुरक्षा और संभावित खतरे की ओर इशारा किया है।

यह भी पढें- हरीश रावत का वादा: 2027 में कांग्रेस आई तो गैरसैंण बनेगी स्थायी राजधानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment