देहरादून एयरपोर्ट पर घना कोहरा बना मुसीबत, दिल्ली की उड़ान डायवर्ट, जयपुर की फ्लाइट रद्द - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून एयरपोर्ट पर घना कोहरा बना मुसीबत, दिल्ली की उड़ान डायवर्ट, जयपुर की फ्लाइट रद्द

On: December 17, 2025 2:43 PM
Follow Us:

देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर अचानक छाए घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों का संचालन बाधित हुआ, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से देहरादून आ रही एक उड़ान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ना पड़ा, जबकि जयपुर से आने वाली एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दिन में आने वाली कई उड़ानें भी निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय अचानक बढ़े कोहरे ने हवाई अड्डे की दृश्यता को काफी कम कर दिया। इस वजह से शाम को आने वाली उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। दिल्ली से शाम 5:55 बजे देहरादून पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान को लैंडिंग में दिक्कत के चलते चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, जयपुर से शाम 6:30 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान को एयरलाइंस द्वारा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

दिन के समय भी उड़ानों में देरी दर्ज की गई। एयर इंडिया की दिल्ली से दोपहर 12:20 बजे आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से देरी से दोपहर 1:06 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची। इसी तरह, मुंबई से दोपहर 2:20 बजे आने वाली एयर इंडिया की उड़ान 3:06 बजे देहरादून पहुंच सकी। इंडिगो की दोपहर 3:20 बजे आने वाली फ्लाइट भी देरी का शिकार रही और शाम 4:12 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके अलावा मुंबई से शाम 6:20 बजे देहरादून आने वाली इंडिगो की उड़ान भी तय समय पर नहीं पहुंच सकी और देर शाम 7:30 बजे तक उसके पहुंचने की कोई पुष्टि नहीं हो पाई। कोहरे के चलते उड़ानों में हो रही देरी और रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी।

हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार, मौसम साफ होने के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो पाएगा। फिलहाल यात्रियों को उड़ान से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में दीपावली से पहले रसोई संकट: e-kyc न होने से 95 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, बुकिंग बंद

​Harish Rawat 2027 Election: पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, हरिद्वार की खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Leave a Comment