अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun के प्रेमनगर में युवती हत्याकांड का पर्दाफाश, भाई और किरायेदार ने मिलकर किया था शव का निपटारा

On: September 24, 2025 7:26 AM
Follow Us:

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में चाय बागान के जंगलों में युवती का शव मिलने से सोमवार को सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने लगातार जांच करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मृतका का बड़ा भाई है जो अभी फरार है

नशे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, मृतका और उसके भाई विशाल के बीच नशा करने को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर विशाल ने अपनी बहन विशाखा के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर चाय बागान की झाड़ियों में फेंक दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो लोग बाइक पर एक सफेद कट्टा ले जाते हुए नजर आए। फुटेज से उनकी पहचान मृतका के भाई विशाल और उसके किरायेदार राजा के रूप में हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर राजा ने कबूल किया कि उसने विशाल के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया और चाय बागान स्थित सांई मंदिर के पास गड्ढे में फेंका था।

मां को किया था फोन—”विशाखा चली गई है, किसी को बताना मत”

हत्या के बाद आरोपी विशाल ने अपनी मां को सुबह चार बजे फोन कर कहा था, “मम्मी, विशाखा चली गई है, किसी को मत बताना…” और फिर फरार हो गया।
विशाखा का परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उसकी मां अस्पताल में रसौली के ऑपरेशन के लिए भर्ती हैं और पिता लकवाग्रस्त होकर लंबे समय से बिस्तर पर पड़े हैं। ऐसे में यह घटना परिवार के लिए और भी गहरी चोट बन गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

Leave a Comment