अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के शहर काज़ी को अंतिम विदाई — आबाद गलियों में उमड़ा सैलाब

On: November 23, 2025 8:57 AM
Follow Us:

देहरादून के शहर काज़ी और जमीअत उलमा-ए-हिन्द उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष, मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी के निधन से शहर शोक में डूब गया। दिल का दौरा पड़ने से नजीबाबाद में हुए उनके इंतकाल की खबर फैलते ही शहरभर से लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। रविवार सुबह से ही भंडारीबाग स्थित उनके निवास पर लोगों का तांता लगा रहा।
पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मस्जिद से लेकर चंद्रनगर कब्रिस्तान तक उनकी अंतिम यात्रा में इंसानों का ऐसा हुजूम देखने को मिला, मानो पूरा शहर उन्हें विदाई देने निकल आया हो। नम आंखों से लोग उनके जनाज़े के साथ चलते हुए चंदरनगर कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्हें सपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित शहरभर की अनेक हस्तियों ने मौलाना कासमी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनकी विद्वता, सादगी और समाज सेवा से जुड़े योगदानों को याद करते हुए लोगों ने कहा कि उनका जाना देहरादून के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी 75 वर्ष के थे और लंबे समय से शहर के धार्मिक एवं सामाजिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा एक ऐतिहासिक दृश्य बन गई, जिसने यह साबित किया कि वे केवल एक धार्मिक शख्सियत ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के दिलों में बसने वाले इंसान थे।

यह भी पढ़ें – हरिद्वार में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई | एक दिन में चला बुलडोज़र, मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

Leave a Comment