अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के सर्किल क्लब में फ्लेम शो बना खतरा, दो के चेहरे झुलसे, सैकड़ों लोग बाल-बाल बचे

On: October 13, 2025 6:18 AM
Follow Us:

देहरादून की राजपुर रोड स्थित सर्किल क्लब में शनिवार रात हुई पार्टी उस वक्त अफरातफरी में बदल गई, जब मनोरंजन के लिए चल रहा फ्लेम शो हादसे में बदल गया। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान तेज म्यूजिक और डांस के बीच माहौल को और रोमांचक बनाने के लिए बार टेंडरों ने शराब में आग लगाकर करतब दिखाने शुरू किए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लेम शो के दौरान बार टेंडर शराब को मुंह से उछालकर आग की लपटें बना रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी पलटकर सीधे उन पर आ गिरी और पलभर में दोनों टेंडर आग की चपेट में आ गए। उनके चेहरे और गर्दन झुलस गए। हादसा होते ही क्लब में मौजूद सैकड़ों लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत क्लब पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने क्लब प्रबंधन पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में इस तरह के खतरनाक स्टंट दोहराने पर क्लब का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई।

वहीं, झुलसे दोनों बार टेंडरों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – दून मेडिकल कॉलेज पीजी हॉस्टल में देर रात पार्टी के दौरान बवाल, डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से छात्रों की नोकझोंक*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment