अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun : यूपी DGP बनकर ठग ने युवती से ठगे 48 हजार, एक क्लिक ने शुरू किया पूरा खेल

On: August 1, 2025 7:35 AM
Follow Us:

देहरादून में एक युवती को साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (DGP) बताकर उससे हजारों रुपये हड़प लिए। युवती ऑनलाइन काम कर रही थी, तभी एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद पूरा मामला शुरू हुआ। लिंक खोलते ही एक वेबसाइट खुल गई और कुछ ही देर में उसके पास एक अनजान कॉल आया।

फोन करने वाले ने खुद को यूपी पुलिस का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए युवती को धमकाया कि उसने गोपनीय सरकारी जानकारी एक्सेस की है, जिससे उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर आरोपी ने युवती से रुपये मांगने शुरू कर दिए।

किरसाली रोड निवासी पीड़िता सपना के अनुसार, पहले उसने 23 हजार और फिर 14 हजार रुपये मोतीलाल नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठग ने फिर से कॉल कर खुद को यूपी का डीजीपी बताते हुए 11 हजार रुपये और मांगे, जिसे युवती ने डर के कारण ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने 20 हजार रुपये और मांग लिए, जो सपना ने Google Pay के माध्यम से भेज दिए।

लेकिन जब बार-बार पैसे मांगे जाने लगे तो युवती को शक हुआ और उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत के बाद 20 हजार रुपये होल्ड कर लिए गए, जिससे वह राशि बच गई। हालांकि ठग अब तक उससे कुल 48 हजार रुपये की ठगी कर चुका था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवाओं को सतर्क रहने की अपील की जा रही है कि वे किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और इस तरह की कॉल्स से सावधान रहें।

यह भी पढें- देहरादून अपडेट: टनकपुर के बाद अब दून-अमृतसर वोल्वो सेवा भी ठप, मुख्यमंत्री की घोषणा एक हफ्ते में धराशायी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​पिथौरागढ़ के छेड़ा क्षेत्र में स्थित होटल में लगी भीषण आग, 40 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक; एक व्यक्ति झुलसा

​कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर भारी भूस्खलन, टला बड़ा हादसा: सिरोली के पास पहाड़ी खिसकने से यातायात ठप, दो युवा बाल-बाल बचे

Angan Ka Milan 2026 at Anganwadi centres across Uttarakhand

Angan Ka Milan 2026: 20,067 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा खास आयोजन, बेहतर काम करने वाली कार्यकत्रियां होंगी सम्मानित

Anti-Mobile Exercise school drama video involving children in Khatima Uttarakhand

Anti-Mobile Exercise: मोबाइल छुड़ाने के लिए स्कूल ने कराया ऐसा ड्रामा, बच्चों के चीखने-रोने का वीडियो वायरल

​Dehradun Crime News: देहरादून में बेखौफ बदमाशों की दबंगई, सहस्रधारा रोड पर स्कूटी सवार महिला के अपहरण की कोशिश

​Dehradun Crime News: दिल्ली के सिद्धू गैंग के पैडलर निकले देहरादून के 6 छात्र, 4 लाख की एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Leave a Comment