अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Viral Video: सहस्त्रधारा में नशे में धुत युवक-युवतियों के बीच हुई जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

On: April 13, 2025 2:46 PM
Follow Us:

देहरादून, उत्तराखंड – राज्य की राजधानी देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को यहां नशे में धुत युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पत्थर, बेल्ट और लात-घूंसे चलते साफ देखे जा सकते हैं।

तीन युवक पुलिस हिरासत में, स्कूटी भी सीज

पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। स्कूटी नंबर के आधार पर तीन युवकों की पहचान की गई, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए युवकों के नाम प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत हैं, जो पौड़ी गढ़वाल के ग्राम झलपड़ी, श्रीकोट के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों को राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी में बुलाकर उनकी स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

विवाद की शुरुआत आपत्तिजनक टिप्पणी से

चौकी प्रभारी दीपक द्विवेदी के अनुसार, यह झगड़ा 10 अप्रैल को हुआ जब युवक और युवतियां अलग-अलग समूहों में सहस्त्रधारा घूमने आए थे। इस दौरान एक युवक ने युवती पर कोई टिप्पणी की, जिससे बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में युवती को भी युवक पर पलटवार करते देखा जा सकता है।

अभी तक युवतियों की पहचान नहीं, तहरीर का इंतजार

अब तक युवतियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि यदि युवती की ओर से कोई तहरीर दी जाती है, तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सहस्त्रधारा और मालदेवता में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद एक बार फिर पर्यटक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सहस्त्रधारा और मालदेवता जैसे क्षेत्रों में सप्ताहांत पर भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन वहां पुलिस की कोई स्थायी या पर्याप्त तैनाती नहीं होती। न तो किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की जाती है और न ही यातायात नियंत्रण के इंतजाम होते हैं।

शराबखोरी और जाम बनी आम समस्या

इन क्षेत्रों में खुलेआम शराब पीने की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे माहौल अक्सर बिगड़ जाता है। कई बार मामूली कहासुनी बड़ी घटनाओं का रूप ले लेती है। वहीं, लोग अपने वाहनों को अनियंत्रित ढंग से पार्क कर देते हैं, जिससे भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पुलिस की ओर से कभी-कभार चालान काटकर खानापूर्ति की जाती है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से ऐसे हालात बार-बार उत्पन्न हो रहे हैं।

यह भी पढें- बैसाखी पर्व पर राज्यपाल ने डोईवाला गुरुद्वारे में टेका मत्था, दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment