Dehradun : पिस्टल से फायर कर महिला संग हुई चोरी, आभूषण लूट कर फरार हुआ बदमाश, अब चढ़ गया पुलिस के हटा,जानिए पूरा मामला - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun : पिस्टल से फायर कर महिला संग हुई चोरी, आभूषण लूट कर फरार हुआ बदमाश, अब चढ़ गया पुलिस के हटा,जानिए पूरा मामला

On: April 30, 2022 3:11 PM
Follow Us:

Dehradun में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है कभी दुकानों से लाखों का सामान चोरी कर लिया जाता है तो कभी कनपटी में बंदूक तान कर महिलाओं संग चोरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला देहरादून के टर्नर रोड के क्लिमेंट टाउन से भी सामने आया।

दरअसल Dehradun के क्लेमैन टाउन मैं एक महिला के साथ दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। बदमाश के द्वारा महिला से पिस्टल की नोक पर चोरी की गई और महिला के सारे आभूषण लेकर बदमाश फरार हो गया। इस घटना की जानकारी जब देहरादून पुलिस को मिली, तो पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई शुरू की और अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस के अनुसार उन्हें 12:00 से 12:30 के बीच सूचना प्राप्त हुई कि, मंगलेश शर्मा पत्नी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जो कि टर्नर रोड c-19 के निवासी हैं। उनके घर में एक लड़का आया और उसने कहा कि आपके नेट की कंप्लेंट है, इस पर महिला ने दरवाजा खोला तो वह अंदर आकर नेट चेक करने के बहाने महिला पर पिस्टल तानने लगा। इसके बाद उस व्यक्ति के द्वारा महिला को धमकाया गया और जान से मारने की धमकी देकर, उससे सोने के मंगलसूत्र, कंगन और कानों की बाली छीन कर वहां से भाग गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक SSP Dehradun के आदेश पर टीम का गठन किया गया और टीमों के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि अपराधी c-19 टर्नर रोड में घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भारतेंदु कैंसर हॉस्पिटल के पास त्रिमूर्ति बिहार की ओर चला गया। इसके बाद पुलिस के द्वारा आईएसबीटी कैंपस में तलाशी शुरू की गई।

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग :इस दिन खुलेंगें केदारनाथ के कपाट, सरकार ने जारी किया चारधाम यात्रा का कार्यक्रम

जब पुलिस Dehradun ISBT कैंपस में तलाशी कर रही थी तो उसे एक वोल्वो खड़ी दिख। पुलिस को संदेह हुआ कि वह व्यक्ति बस वोल्वो में हो सकता है। जब पुलिस वॉल्वो में पहुंची तो अपराधी के द्वारा पुलिस पर भी पिस्तौल तान दी गई। पुलिस की टीम के द्वारा साहस का परिचय देते हुए, व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया और उसके पास से तीन कारतूस के साथ-साथ चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

इस अपराधी की पहचान दीपेंद्र चौधरी पुत्र सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई है। जो Dehradun,चंद्रबनी कोतवाली, पटेल नगर का निवासी है। अपराधी के द्वारा बताया गया कि वह fiber connection ठीक करने का कार्य करता है और उसे नशे की आदत है। क्योंकि नशे के लिए उसकी जरूरत पूरी नहीं हो पाती है, तो इसलिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी पर बनेगा 32 करोड़ का Bow-String Bridge, जुड़ेंगे टिहरी और देहरादून के बॉर्डर

​ऋषिकेश में सनसनी: पनांबी रिसॉर्ट के मालिक ने गंगा में लगाई छलांग, सुसाइड नोट में दो व्यापारियों पर गंभीर आरोप

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

Leave a Comment