अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun : नैनीताल बैंक में बंधक जमीन का लोन नहीं चुकाया, फिर भी बेच दिया प्लॉट,दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

On: August 22, 2025 8:06 AM
Follow Us:

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में बैंक में बंधक जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनूप भंडारी, निवासी अपर तुनवाला रायपुर, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मई 2023 में ईस्ट होप टाउन, ग्राम भुडपुर नया गांव की जमीन लक्ष्मी नाम की महिला से खरीदी थी।

जनवरी 2024 में इस जमीन का दाखिल-खारिज उनके नाम हो गया। लेकिन 12 मई को उन्हें जानकारी मिली कि जिस जमीन की उन्होंने खरीद की है, वह पहले से ही नैनीताल बैंक में बंधक रखी गई थी। इस तथ्य की जानकारी लक्ष्मी ने छुपाई थी। वर्तमान में उस जमीन पर नैनीताल बैंक का बोर्ड भी लगा हुआ है।

शिकायत में बताया गया कि जमीन पर लोन लक्ष्मी ने नहीं बल्कि दीपक नाम के व्यक्ति ने लिया था, जो “मेसर्स कृष्णा एक एकड़ डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड” का निदेशक है। दीपक ने बैंक का कर्ज चुकाए बिना ही जमीन आगे बेच दी थी।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर लक्ष्मी और दीपक दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देहरादून: साइबर ठग ने महिला से उड़ाए 2.63 लाख रुपये, एसबीआई एजेंट बनकर किया धोखा

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात ठग ने खुद को यूनो एसबीआई का एजेंट बताकर एक महिला से 2.63 लाख रुपये हड़प लिए।

शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह, निवासी प्रेमनगर, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई को उनकी पत्नी संगीता चौहान के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को यूनो एसबीआई का एजेंट बताते हुए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा।

लिंक खोलकर जब संगीता ने अपने बैंक खाते की जानकारी डाली, तो थोड़ी ही देर में खाते से 2.63 लाख रुपये गायब हो गए।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के नाम पर ठगी का बड़ा मामला, अस्पताल से 35 हजार रुपये हड़पे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment