अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: टपकेश्वर महादेव मंदिर से चांदी का नाग चोरी, पुलिस जांच में जुटी

On: September 30, 2025 8:56 AM
Follow Us:

देहरादून के प्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित चांदी का नाग चोरी हो गया। यह नाग करीब 200 ग्राम वजनी बताया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन ने इस घटना को न सिर्फ भौतिक क्षति, बल्कि धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा पर गहरी चोट बताया है।

सूचना के बाद मंदिर सेवा दल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान और चोरी की पूरी जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चोरी हुए नाग की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चांदी का नाग भगवान शिव के मस्तक पर पुनः स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

टपकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास

टपकेश्वर महादेव मंदिर न केवल देहरादून, बल्कि पूरे देश के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। महाभारत काल से जुड़ा यह मंदिर लगभग 6000 वर्ष पुराना माना जाता है। यह मंदिर एक प्राकृतिक गुफा में स्थित है, जिसे द्रोण गुफा के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यहीं गुरु द्रोणाचार्य ने कठोर तपस्या की थी।

कथा के अनुसार, जब उनके पुत्र अश्वत्थामा दूध के लिए रोए, तब भगवान शिव प्रसन्न होकर गुफा की छत से दूध की धारा प्रवाहित करने लगे। उसी कारण यह शिवलिंग पहले दूधेश्वर महादेव कहलाया। कलियुग में यह दूध की धारा जल में परिवर्तित हो गई, जो आज भी बूंद-बूंद गिरकर शिवलिंग का जलाभिषेक करती है। इसी कारण यह स्थान टपकेश्वर महादेव नाम से प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, चार गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment