अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती, अब सीधे होगी कानूनी कार्रवाई

On: December 17, 2025 6:51 AM
Follow Us:

देहरादून में अब सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को सावधान हो जाना चाहिए। शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से पालिका प्रशासन ने अब कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। घरों से निकलने वाले कूड़े को कूड़ा वाहन में न देकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने वालों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में पालिका प्रशासन ने ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
मंगलवार को नगर के कान्हरवाला क्षेत्र से नोटिस जारी करने की शुरुआत की गई। टीम के मौके पर पहुंचते ही कई लोगों ने अपना बकाया यूजर चार्ज जमा कर दिया, जबकि उचित जवाब न देने वाले पांच परिवारों को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब किराए पर रहने वाले लोगों को भी अलग-अलग यूजर चार्ज देना अनिवार्य होगा। निर्धारित शुल्क न देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल की सख्ती के बाद नगर पालिका प्रशासन भी स्वच्छता को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही दैनिक जागरण द्वारा स्वच्छता की बदहाली को लेकर चलाए गए अभियान का भी असर देखने को मिल रहा है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने अपनी टीम के साथ उन परिवारों को नोटिस जारी किए, जो नियमित रूप से कूड़ा वाहन में कूड़ा न देकर सड़कों के किनारे फेंक रहे थे। मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति मुख्य मार्ग या सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से यूजर चार्ज जमा करना होगा।
इस दौरान पालिका के कर अधीक्षक रविंद्र सिंह पंवार, स्वच्छता वाहिनी से जुड़ी सदस्य आशा सेमवाल, सुपरवाइजर अंकित, संजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका ने आमजन से अपील की है कि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, अन्यथा नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment