अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun : शीशमबाड़ा में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोज़र

On: August 26, 2025 5:31 AM
Follow Us:

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के सख्त निर्देशों के बाद सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने शीशमबाड़ा क्षेत्र में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर बुलडोज़र चलाकर मार्ग और सीमांकन को तोड़ दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, परवल रोड पर मोहम्मद कामिल ने बिना लेआउट पास कराए 10 बीघा भूमि पर प्लाटिंग शुरू कर दी थी। पहले भी एमडीडीए ने उसका चालान कर काम बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद प्लाटिंग का कार्य जारी रहा। नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्ती दिखाते हुए पूरी प्लाटिंग पर कार्रवाई की।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी निर्माण कार्य से पहले नक्शा पास करवाना सुनिश्चित करें और अवैध प्लाटिंग पर भूखंड न खरीदें। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन खरीद-फरोख्त से पहले प्राधिकरण से पुष्टि करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नैंसी, सुपरवाइजर समेत एमडीडीए का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढें- दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आई युवती के साथ मंगेतर के मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म ,मामला दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment