अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun :सावधान! ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भारी पड़ेगी, पांच से ज्यादा चालान होने पर चालकों की ”हिस्ट्रीशीट” बनेगी

On: August 28, 2025 10:36 AM
Follow Us:

देहरादून में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग अब कड़ा कदम उठाने जा रहा है। बार-बार चालान होने के बावजूद जुर्माना न भरने वालों को नोटिस भेजा जाएगा। आरटीओ के अनुसार कुछ लोगों के 42 तक चालान हो चुके हैं।

चालकों की हिस्ट्रीशीट तैयार

परिवहन विभाग ऐसे चालकों की ‘हिस्ट्रीशीट’ बनाने जा रहा है, खासकर जिनका किसी एक नियम के उल्लंघन में पांच या अधिक चालान हो। इन पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने और वाहन का पंजीकरण निरस्त करने तक की कार्रवाई हो सकती है। जो लोग नियमों का बार-बार उल्लंघन करते हैं, उनके घर नोटिस भेजकर उन्हें आरटीओ कार्यालय बुलाया जाएगा।

राजस्व वसूली में बड़ी चूक

आरटीओ संदीप सैनी ने राजस्व वसूली की समीक्षा में पाया कि दून संभाग में 96 करोड़ रुपये बकाया हैं। जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में वाहन चालक चालान के बाद जुर्माना नहीं भर रहे। पहले चरण में बिना हेलमेट के दुपहिया चालकों के चालान की रिपोर्ट तैयार की गई। इनमें किसी का 42 बार, किसी का 29 बार चालान लंबित है।

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण

संदीप सैनी ने बताया कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। नियम तोड़ने वालों पर अब नया शिकंजा कसा जाएगा। दुपहिया पर बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग या तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों की पूरी हिस्ट्री तैयार की जाएगी। व्यावसायिक वाहनों की जांच भी की जा रही है।

पहली बार काउंसिलिंग और चेतावनी

ज्यादा चालान वाले चालकों को पहले आरटीओ में बुलाकर काउंसिलिंग दी जाएगी और चालान भरने के लिए कहा जाएगा। भविष्य में नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त और वाहन का पंजीकरण रद्द किया जाएगा।

सर्वाधिक चालान वाले चालकों की सूची

नरेंद्र चौधरी: 42 चालान

शीतल राजन: 29 चालान

फारुख: 24 चालान

कमला देवी: 23 चालान

बिनिता शर्मा, अनीता: 15 चालान

जानकी, सुमित: 14 चालान

ममता शाही, फरजाना: 13 चालान

यह भी पढें- हल्द्वानी में होगी सरकार की अगली चिंतन बैठक, मसूरी के बाद नई तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment