अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: राजपुर रोड स्थित एयरफोर्स मेस के पास नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक

On: June 22, 2025 3:39 PM
Follow Us:

देहरादून। दिनांक 21-22 जून 2025 की देर रात कोतवाली डालनवाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड स्थित एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के समीप एक व्यक्ति नग्न अवस्था में सड़क किनारे एक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मौके पर एक व्यक्ति गमछे के सहारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था और अक्सर केवल गमछा पहने हुए नग्न अवस्था में क्षेत्र में घूमते देखा जाता था। घटना से पहले भी एक स्थानीय व्यक्ति ने मृतक को उसी क्षेत्र में गमछा लपेटे हुए घूमते देखा था।

फिलहाल पुलिस द्वारा घटनास्थल की गहनता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तहकीकात की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment