अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: जेसीबी से खुदाई करते समय फटी PNG पाइपलाइन, गैस लीक से क्षेत्र में मचा हड़कंप

On: November 4, 2025 7:43 AM
Follow Us:

देहरादून के पित्थुवाला क्षेत्र में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। एमएस बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहा था। इसी दौरान जेसीबी के पंजे से भूमिगत पीएनजी (प्राकृतिक गैस) की 63 मिलीमीटर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
मौके की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल तत्काल पहुंचा और क्षेत्र को घेराबंदी कर खाली कराया। साथ ही, स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए गेल (GAIL) के अधिकारी और तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर बुलाए गए। टीम ने तुरंत सेफ्टी वॉल्व को बंद कराया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाइपलाइन की मरम्मत कर गैस रिसाव को पूरी तरह रोक दिया गया।
इस दौरान लगभग 20 मिनट तक लगातार गैस रिसाव होता रहा, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की चिंगारी या आग नहीं लगी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। जेसीबी चालक बिना अनुमति के खुदाई कर रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं, गेल के जीएम अंबुज गौतम ने बताया कि यह मामला पूरी तरह लापरवाही का है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की खुदाई या निर्माण कार्य करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि वहां पीएनजी पाइपलाइन मौजूद न हो।
गेल अधिकारियों ने इस संबंध में जेसीबी चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों की ओर फिर से ध्यान दिलाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment