अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

On: December 16, 2025 8:26 AM
Follow Us:

1971 युद्ध के जांबाजों को नमन, सैनिक कल्याण के लिए की कई घोषणाएं
देहरादून। विजय दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में वीर नारियों और 1971 के भारत–पाक युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जांबाज सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि विजय दिवस देश के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक है। आज ही के दिन वर्ष 1971 में पाकिस्तान के 90 हजार से अधिक सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, जो भारतीय सैन्य शक्ति, रणनीति और वीरता का ऐतिहासिक प्रमाण है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सैनिक कल्याण कार्यालय और सैनिक निदेशालय को पांच सरकारी वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान व कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment