अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: नर्सिंग स्टाफ ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा– “पापा, मुझे माफ करना”

On: October 24, 2025 6:36 AM
Follow Us:

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली में गुरुवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने घर में जहर का इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट, दो खाली सिरिंज और एक शीशी बरामद हुई है। मृतक के बाएं हाथ पर कैनुला लगा मिला, जिससे आशंका है कि उसने कैनुला के जरिए जहरीला इंजेक्शन चढ़ाया।

मृतक की पहचान कंडोली के भद्रकाली निवासी अशोक (32) पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। वह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत था। बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा कमरे में मृत पड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अशोक अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। उसके पास से मोबाइल फोन, सुसाइड नोट, सिरिंज और शीशी बरामद की गईं। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

सुसाइड नोट में लिखा – पासवर्ड और माफी
पुलिस के अनुसार, अशोक ने अपने सुसाइड नोट में किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने अपने मोबाइल और अन्य अकाउंट्स के पासवर्ड लिखे हैं ताकि परिवार को जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई न हो। नोट में उसने पिता से माफी मांगते हुए लिखा, “पापा, मैंने आपका दिल दुखाया, मुझे माफ कर देना।”

अशोक ने अपने पिता से अपनी मोटरसाइकिल का ध्यान रखने को कहा और यह भी लिखा कि “अकाउंट से रुपये निकालकर बहन की शादी में लगा देना।” पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand News: आपदा के बाद फिर लौटी रौनक, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे 1.41 लाख श्रद्धालु

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment