अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ONGC के जीएम से 7.39 करोड़ की साइबर ठगी

On: August 24, 2025 6:26 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी और ओएनजीसी त्रिपुरा में जनरल मैनेजर पद पर तैनात संदीप कुमार साइबर ठगों के शिकार हो गए। शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और करीब 7.39 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऐसे फंसाया जाल में

पीड़ित के मोबाइल पर 15 जून को “वेल्थ सीक्रेट एक्सचेंज” नामक व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक भेजा गया। ग्रुप में जुड़ने के बाद एडमिन मुकेश कुमार शर्मा नामक व्यक्ति ने उन्हें शेयर बाजार से भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। कुछ ही दिनों बाद 25 जुलाई को एक एप का लिंक साझा किया गया, जिस पर आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करने के बाद उन्हें निवेश करने को कहा गया।

इसके बाद संदीप कुमार को एक और व्हाट्सएप ग्रुप “डिसिप्लेन टीम” में जोड़ा गया, जिसमें सात सदस्य जुड़े थे। यहां भी उन्हें आइपीओ और शेयर में निवेश करने के लिए लगातार प्रेरित किया गया। भरोसा करके उन्होंने 22 जुलाई से 20 अगस्त तक विभिन्न 15 खातों में 7.39 करोड़ रुपये जमा करा दिए।

एप पर दिखाया गया 100 करोड़ का मुनाफा

निवेश के बाद एप में उन्हें लगभग 100 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया गया। लेकिन जब 21 अगस्त को उन्होंने पांच करोड़ रुपये निकालने के लिए रिक्वेस्ट डाली तो अगले दिन उन्हें तीन करोड़ रुपये टैक्स जमा करने का मैसेज आया। जब उन्होंने टैक्स काटकर रकम लौटाने की मांग की तो ठगों ने इंटरनेशनल ब्रोकर फर्म का हवाला देकर अतिरिक्त टैक्स जमा करने को कहा।

शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

पैसे न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने 22 अगस्त को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर उत्तराखंड में धमका, मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment