अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: शेयर मार्केट निवेशक रहस्यमय तरीके से गायब, करोड़ों की डील पर उठे सवाल, पुलिस ने कार और मोबाइल किया बरामद

On: August 30, 2025 6:55 AM
Follow Us:

देहरादून का एक शेयर बाजार से जुड़ा कारोबारी अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि उसने कई लोगों से 20 से 22 करोड़ रुपये तक की बड़ी रकम निवेश के नाम पर ली थी। कारोबारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी ने नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराई है।

पांवटा साहिब में मिली अंतिम लोकेशन

पुलिस जांच में कारोबारी की अंतिम लोकेशन हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में मिली, जहां से उसकी कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की कई टीमें अब उसकी तलाश में जुटी हैं और सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है।

पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, अपहरण की आशंका से इंकार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक, तीन दिन पहले कारोबारी की पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि उनके पति सुनील ब्यास इनवेस्टमेंट का काम करते हैं और मंगलवार को अचानक घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। उनका फोन भी बंद मिल रहा है। हालांकि, पत्नी ने अपहरण की आशंका से साफ इंकार किया है।

निवेशकों से करोड़ों की राशि ली

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और अन्य जांच में पाया है कि कारोबारी ने निवेश के नाम पर कई लोगों से भारी भरकम रकम ली थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास से करोड़ों रुपये की राशि भी मौजूद थी, जिसके साथ वह घर से निकले थे।

CCTV फुटेज से मिली सुराग

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कारोबारी पांवटा साहिब क्षेत्र में घूमते हुए दिखे हैं। हालांकि, उसके बाद उनकी लोकेशन और गतिविधियों का कोई पता नहीं चल सका।

जांच के घेरे में लेनदेन का मामला

फिलहाल पुलिस का मानना है कि मामला वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आने वाले एक-दो दिन में जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। वहीं, पुलिस कारोबारी की खोज और इस पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढें- Uttarakhand Disaster: सीएम धामी का निर्देश, बोले- पूरे मानसून सीजन में शासन-प्रशासन 24 घंटे अलर्ट पर रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment