अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: पति ने पत्नी के नाम की संपत्ति पर किया बड़ा धोखाधड़ी, महिला मित्र के साथ मिलकर लिया बैंक से मोटा लोन

On: May 31, 2025 6:10 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी में एक महिला के साथ चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें उसके ही पति ने विश्वासघात करते हुए उसकी जानकारी के बिना उसके नाम पर स्थित मकान को बैंक में गिरवी रखकर 20.70 लाख रुपये का लोन ले लिया। इस धोखाधड़ी में पति की महिला मित्र की भी संलिप्तता पाई गई है। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक से महिला को लोन की किश्त न जमा होने पर नोटिस मिला।

पीड़िता सलमा अंजुम, निवासी इस्लाम नगर, टोली मंगलौर, थाना मंगलौर, ने क्लेमेनटाउन थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी रईस अहमद निवासी शकुंतला विहार, क्लेमेनटाउन से हुई थी। वर्ष 2019 में उसके पिता नसीम अहमद ने टर्नर रोड स्थित एक मकान उसकी बेटी सलमा अंजुम के नाम पर खरीदा था। उस वक्त गवाह के रूप में उसका भाई सादिक और पति रईस अहमद भी मौजूद थे। यह मकान लंबे समय तक सलमा के नाम पर ही रहा और बाद में 16 अक्टूबर 2023 को महिला खुशनुदा को बेच दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 से पति रईस अहमद के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसका बैग जिसमें आधार कार्ड और मकान संबंधी दस्तावेज थे, सितंबर में क्लेमेनटाउन क्षेत्र में कहीं गिर गया। इसका फायदा उठाकर आरोपी पति ने महिला खुशनुदा को सलमा के स्थान पर प्रस्तुत किया और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए जून 2023 में बैंक से 20.70 लाख रुपये का लोन पास करवा लिया।

इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब 10 फरवरी 2025 को बैंक से सलमा अंजुम के नाम नोटिस आया जिसमें लोन की किश्त जमा करने की चेतावनी दी गई थी। बैंक से मिली जानकारी के बाद जब महिला ने खुद छानबीन की तो सारा फर्जीवाड़ा सामने आया। महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उस पर मकान बेचकर रुपये देने का दबाव बना रहा था।

क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रईस अहमद निवासी क्लेमेनटाउन और खुशनुदा निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढें- रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर बड़ा हादसा, केदारनाथ जा रहे वाहन पर गिरे पत्थर, दो यात्रियों की मौत, चार घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment