अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: फ्लैट खरीदारी के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

On: May 1, 2025 7:12 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रॉपर्टी डील के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें लखनऊ निवासी एक व्यक्ति से फ्लैट दिलाने के बहाने 20 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला:

लखनऊ के विष्णुपुरी विस्तार, विकासनगर निवासी सचिन वर्मा देहरादून में एक फ्लैट खरीदना चाहते थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात एक परिचित के माध्यम से गुरमीत टुटेजा निवासी त्यागी रोड, देहरादून से हुई। गुरमीत ने दावा किया कि उसके पास देहराखास क्षेत्र में एक फ्लैट है, जिसे वह बेचना चाहता है। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच फ्लैट का सौदा 27 लाख रुपये में तय हुआ।

सौदे के अनुसार, सचिन वर्मा ने अग्रिम रूप में एक लाख रुपये नकद दिए, जबकि बाकी की रकम 11 दिसंबर 2024 को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और चेक के माध्यम से गुरमीत की पत्नी और उसके खाते में जमा करवा दी गई। अंतिम भुगतान रजिस्ट्री के समय किया जाना था।

हालांकि, जब रजिस्ट्री की बात आई तो गुरमीत टालमटोल करता रहा और धीरे-धीरे उसने बातचीत भी बंद कर दी। संदेह होने पर जब सचिन वर्मा ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि गुरमीत ने बिना किसी सूचना या अनुबंध निरस्तीकरण के, वही फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है और उनकी दी गई रकम भी वापस नहीं की गई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी गुरमीत टुटेजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढें- हल्द्वानी में मासूम का अपहरण: महिला से नाराज़ युवक ने पांच साल के बच्चे को किया अगवा, पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment