अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: बेटे ने मां की जमीन बेची धोखे से, पैसे पत्नी के खाते में ट्रांसफर; बुजुर्ग महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

On: July 14, 2025 6:57 AM
Follow Us:

देहरादून। रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाला मामला देहरादून से सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ विश्वासघात करते हुए पुश्तैनी संपत्ति धोखे से बेच डाली। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके बेटे ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर न केवल उनके हिस्से की ज़मीन बेच दी, बल्कि बिक्री की पूरी रकम भी अपनी पत्नी के खाते में डलवा दी। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने जांच के आदेश दे दिए हैं और जमीन पर फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने को कहा है।

बुज़ुर्ग महिला सोम्मी देवी ने अपनी व्यथा डीएम कार्यालय में पेश करते हुए बताया कि ऋषिकेश की तहसील अंतर्गत ग्राम सांधरवाला में उनकी 0.3525 हेक्टेयर ज़मीन है, जिसमें से आधा हिस्सा उनके नाम है और शेष उनके बेटे धर्मेंद्र के नाम दर्ज है। महिला का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में उनका नाम बेटे के साथ संयुक्त रूप से दर्ज है, लेकिन बेटे ने चालाकी से उनके अंगूठे के निशान लेकर उन्हें ठगा।

सोम्मी देवी के मुताबिक, बेटे ने यह कहकर उनके दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया कि ज़मीन का बंटवारा करवाना है, ताकि भविष्य में किसी विवाद की स्थिति न बने। लेकिन हकीकत में वह ज़मीन का सौदा कर चुका था। महिला को धोखाधड़ी का तब पता चला जब एक महिला, विजय लक्ष्मी, ज़मीन पर कब्जा लेने पहुंची।

बुज़ुर्ग महिला ने यह भी बताया कि न तो उन्हें बिक्री की कोई सूचना दी गई और न ही उन्हें एक भी रुपया मिला। उन्होंने डीएम से मांग की है कि ज़मीन बिक्री की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए या जब तक मामले का निस्तारण न हो, तब तक ज़मीन की वर्तमान स्थिति बरकरार रखी जाए।

यह मामला न सिर्फ पारिवारिक रिश्तों की गिरावट को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करता है कि क्या संपत्ति के आगे अब इंसान अपनों के साथ ही विश्वासघात करने को तैयार है? जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढें- मौसम अपडेट: देहरादून में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment