अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून मैक्स अस्पताल का कमाल, पहली बार इस तकनीक से किया मरीज का सफल ऑपरेशन

On: March 3, 2022 5:03 AM
Follow Us:

देहरादूनः मैक्स अस्पताल में पहली बार हार्ट अटैक और धमनियों में गंभीर घाव की बीमारी से ग्रसित 67 वर्षीय मरीज का रोटा एब्लेशन व कोरोनरी शॉकवेव लिथोट्रिप्सी तकनीक से सफल इलाज किया गया है. डॉक्टरों ने मरीज को इलाज और एक महीने अपने ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया.

देहरादून मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि इन दोनों तकनीकों का पहली बार प्रयोग किया गया है. साथ ही अब तक इस तकनीक से इलाज करने के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब देहरादून में भी यह इलाज संभव है. डॉक्टरों ने कहा कि यह अभी नई तकनीक है. जिसका प्रयोग बहुत कम स्थानों पर किया जा रहा है.

यह भी पढ़े – देहरादून: Ukraine में फंसे उत्तराखंड वासियों को लाने के लिए सरकार ने लिया एक्शन, पढ़िए पूरी खबर।

मैक्स अस्पताल के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. प्रीति शर्मा और डॉ. पुनीश सदाना ने बताया कि उनके पास एक 67 वर्षीय मरीज हार्ट अटैक की शिकायत लेकर आया था. जिसकी धमनियों में गहरे घाव थे. जिनकी एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग करने में यह खतरा था कि कैल्शियम को हटाना था, लेकिन अधिक कैल्शियम जमा होने के कारण खतरा अधिक बढ़ रहा था. अंत में डॉक्टरों की टीम ने बैठक कर इलाज के लिए नया रास्ता निकाला और पहली बार मैक्स अस्पताल में रोटा एब्लेशन व कोरोनरी शॉकवेव लिथोट्रिप्सी तकनीक का इस्तेमाल कर बुजुर्ग मरीज का सफल इलाज किया गया.

डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि भारत मे लॉन्च यह नई तकनीक आईवीएल न केवल बड़े कैल्शियम बोझ के साथ कोरोनरी धमनियों में जटिल घावों को मैनेज करने मदद करती है. बल्कि, उन लोगों के लिए आशा की किरण लाती है. जो एडवांस कोरोनरी आर्टरी डिजीज से ग्रस्त हैं. एनजाइना या दिल का दौरा के साथ कैल्शियम जमा होने की वजह से ब्लॉकेज बेहद जटिल हो जाते हैं. इस तकनीक से गंभीर जटिलताओं के बिना चुनौतीपूर्ण घावों को मोडिफाई करना संभव है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment