अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून मॉल में नकली शादी का वेडिंग प्लान धरा रह गया, पुलिस ने लगाई इवेंट पर रोक”

On: September 5, 2025 6:52 AM
Follow Us:

देहरादून के एक मॉल में होने जा रहे बैंड-बाजा-बरात थीम पर आधारित नकली शादी कार्यक्रम पर पुलिस ने रोक लगा दी है। बढ़ते विवाद को देखते हुए एसएसपी ने आयोजन रद्द करवाया और आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे ऐसा कोई भी कार्यक्रम न किया जाए, जिससे लोगों की धार्मिक या सांप्रदायिक भावनाएं आहत हों।

विवाद बढ़ा तो पुलिस ने रोका इवेंट

मॉल ऑफ देहरादून में छह सितंबर को प्रस्तावित इस इवेंट में नकली शादी की पूरी झलक दिखाने की तैयारी थी। सजावट से लेकर बरात और शादी के रीति-रिवाज तक सबकुछ असली जैसा दिखाया जाना था। लेकिन विवाद गहराने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कार्यक्रम को कैंसल कर दिया।

आयोजकों को मिले सख्त निर्देश

पुलिस ने आयोजकों को चेताया कि भविष्य में कोई भी ऐसा आयोजन न किया जाए जो धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करता हो। इसके साथ ही सभी आयोजनों में सेफ्टी मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल, क्राउड मैनेजमेंट और प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। पुलिस ने साफ कहा कि केवल सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों तक सीमित प्रोग्राम ही आयोजित किए जाएं। किसी भी कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन से विधिवत अनुमति मिलने के बाद ही संभव होगा।

रजिस्ट्रेशन फीस और ड्रेस कोड भी तय

इस नकली शादी इवेंट के लिए आयोजकों ने बाकायदा 1001 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी थी। इतना ही नहीं, मेहमान बनकर आने वाले युवाओं के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया था। शादी जैसा माहौल तैयार करने के लिए बरात और डेकोरेशन की पूरी स्क्रिप्ट तैयार थी।

बड़ा कारोबार बन रहा नकली शादी का ट्रेंड

मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर अब देवभूमि में भी नकली शादी का चलन शुरू हो गया है। इस कारोबार में आयोजक लाखों रुपये लेकर पूरा पैकेज तैयार करते हैं। बरातियों को जुटाने के लिए ऑनलाइन कार्ड भेजे जाते हैं और अक्सर वही लोग दोबारा ऐसे इवेंट्स में शामिल होते हैं।

सबकुछ नकली, रिश्ता नहीं

इन आयोजनों में बैंड-बाजे से लेकर सजावट तक सबकुछ असली जैसा होता है। बराती आते हैं, डांस और जश्न होता है, लेकिन असली नहीं होता तो वह है रिश्ता। यही वजह है कि इसे केवल धंधा या मनोरंजन का नया कारोबार कहा जा रहा है, जिसमें मोटी कमाई छिपी है

यह भी पढें- Uttarakhand: आठवीं तक की दिव्यांग छात्रवृत्ति पर आय सीमा खत्म, सीएम धामी का बड़ा एलान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारतीय पुलिस वर्दी में एक अधिकारी (इंस्पेक्टर राजेंद्र खोलिया) रानीपोखरी थाने के कार्यालय में बैठकर सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, पीछे उत्तराखंड पुलिस का बोर्ड लगा है।

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी की पहली तबादला सूची, रायवाला और रानीपोखरी के प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

Leave a Comment