अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बार संचालकों की दबंगई, दवा विक्रेता पर हमला; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

On: August 30, 2025 8:21 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी में बार संचालकों की दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है। रातभर खुले रहने वाले बारों में अक्सर आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में राजपुर थाना पुलिस ने पिरामिड बार के संचालक और उनके बाउंसरों के खिलाफ दवा विक्रेता के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने निजी प्लाट में वाहन पार्क करने जा रहा था, लेकिन बार के गार्डों ने उसे रोककर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर में तरुण वासन निवासी रेसकोर्स ने बताया कि 23 अगस्त की रात वह अपने भाई वरुण वासन, सिद्धार्थ वासन, अभिषेक मगलानी और भावुक घई के साथ रोमियोलेन बार में गायक मीका का कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। रास्ते में वे जलपान के लिए रुके, जहां पार्किंग की भीड़ के कारण उन्होंने अपने साथियों को वहीं उतार दिया और अपने निजी प्लाट में वाहन पार्क कराने चले गए।

तरुण ने बताया कि जब वह पिरामिड लेन के पास अपने वाहन को पार्क करने गए, तो बार के गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि यह उनका निजी प्लाट है और वाहन वही खड़ा करना चाहते थे। गार्ड और एक बाउंसर ने उन्हें गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जब तरुण ने इसका विरोध किया, तो गार्ड और बाउंसर ने उन्हें धक्का दिया और गाली देना जारी रखा।

इसके बाद पिरामिड बार के स्वामी ईशान शर्मा और राम शर्मा कुछ बाउंसरों के साथ मौके पर पहुंचे और तरुण व उनके भाई सिद्धार्थ पर हमला कर दिया। आरोप है कि ईशान ने जान से मारने की नीयत से उनके हाथ पकड़ लिए और राम ने गला दबाया। इस दौरान वरुण और अन्य साथी भी वहां पहुंचे, लेकिन आरोपितों ने उन्हें गेट के अंदर बंद कर सभी को जमकर पीटा।

पीड़ित ने बताया कि राम शर्मा ने उनके भाई की चेन तक खींच ली। पूरी मारपीट की घटना सीसीटीवी में दर्ज है, और उन्हें डर है कि आरोपी फुटेज को मिटा सकते हैं। हमले में उनके चेहरे पर सूजन आई और दांत भी टूट गए। उन्होंने इलाज कराए और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष राजपुर शैंकी कुमार ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर ईशान शर्मा, राम शर्मा और तीन अज्ञात बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढें- हरिद्वार: साथी पर हथौड़ी से हमला कर युवक ने की हत्या, आरोपी अभी फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment