अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:डालनवाला के चंद्र नगर में देर रात विवाद, पथराव में कई घायल — क्षेत्र में तनाव, पुलिस तैनात

On: December 3, 2025 4:08 AM
Follow Us:

डालनवाला क्षेत्र के चंद्र नगर में मंगलवार देर रात दो समुदायों के लोगों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गया और दोनों ओर से पथराव होने लगा। घटनास्थल से कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिनमें से पाँच घायलों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चंद्र नगर मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि देर रात हिन्दू समुदाय के कुछ युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गुजरते हुए पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उन्हें रोकने की कोशिश की। रोक-टोक के दौरान विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने साथियों को बुलाकर सड़क पर आ गए।
स्थिति बिगड़ते ही दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिन्दू समुदाय के लोग डालनवाला कोतवाली पहुँच गए और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डालनवाला के साथ-साथ आसपास के थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे क्षेत्र में गश्त कर रही है और माहौल को शांत रखने का प्रयास कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment