अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun :जौलीग्रांट में हाथी के हमले में मासूम की मौत, शोक और आक्रोश के बीच संपन्न हुई अंतिम यात्रा

On: November 29, 2025 5:55 AM
Follow Us:

देहरादून। जौलीग्रांट क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। कालू सिद्ध मंदिर के पीछे स्थित वन मार्ग पर अचानक आए हाथी ने कक्षा छह के छात्र कुनाल पर हमला कर दिया और उसे पटककर मौत के घाट उतार दिया। इस हृदयविदारक घटना ने परिवार और गांव दोनों को सदमे में डाल दिया।
रोते-बिलखते परिजनों ने किया अंतिम दर्शन
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मासूम कुनाल का शव जब कोठारी मोहल्ला स्थित उसके घर पहुंचा, तो विलाप और चीख-पुकार से पूरा माहौल गूंज उठा। माता-पिता और परिजनों की स्थिति देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। शोक से भरे वातावरण में परिजनों ने रुदन के बीच मासूम की अंत्येष्टि संपन्न की।
हाथी का आतंक, वन कर्मी ने बचाई जान
हादसे के अगले ही दिन शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान एक वनकर्मी पर भी हाथी ने हमला करने की कोशिश की। वनकर्मी किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर वन विभाग ने कालूसिद्ध–धन्याड़ी वन मार्ग के दोनों ओर गहरी खाई खोदकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया, ताकि हाथी का आवागमन रोका जा सके।
वन विभाग की संवेदनशील पहल: राहत राशि और अंतिम संस्कार की व्यवस्था
घटना के बाद थानो रेंजर एन.एल. डोभाल तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को राहत राशि का चेक सौंपा। सुबह से लेकर पोस्टमार्टम, पंचनामा और अंतिम संस्कार तक वन विभाग की टीम लगातार परिवार के साथ खड़ी रही। रेंजर ने खुद अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।
स्थानीय लोग रहे मौजूद, पूरे क्षेत्र में शोक
अंत्येष्टि के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सोलंकी, सभासद राजेश भट्ट, अर्जुन रावत, गुड्डू चौहान, बालम सिंह, तेजवीर रावत, राकेश डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने मासूम की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment